BREAKING :
उजड़ने के 800 साल बाद कैसे दोबारा बसी दिल्ली? युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों से लेकर अनंगपाल तोमर तक का इतिहास! दिल्ली के वो 8 पौराणिक स्थान, जिनका संबंध है पांडवों से: हनुमान मंदिर से लेकर पुराना किला तक का जानिए इतिहास! महाभारत काल का दिल्ली इतिहास: इंद्रदेव के यज्ञ से बने निगमबोध घाट, राजघाट और विद्यापुरी के पौराणिक रहस्य! IIC में मनोज मदान की पुस्तक ‘डिप्टी: सेकंड टू नन’ का विमोचन: कॉरपोरेट जगत में पर्दे के पीछे काम करने वाले लीडर्स पर केंद्रित है किताब लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य भूमि पूजन: 100 चैनलों पर होगा लाइव टेलीकास्ट; बॉलीवुड के 40 सितारे निभाएंगे भूमिका 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट पर शुल्क की तैयारी: भड़के पेट्रोल पंप मालिक, CTI ने दी आंदोलन की चेतावनी 'छात्रों को किफायती हॉस्टल चाहिए, खोखले वादे नहीं': DUSU चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में IYC का बड़ा प्रदर्शन DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना शाहदरा के राजमाता मंदिर ने बढ़ाया मदद का हाथ: मिस्र में देश का नाम रोशन करेगा युवा जिम्नास्ट आरोह शर्मा 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान: भारतीय व्यापारियों के लिए 'गेम-चेंजर'; CTI ने बताया क्यों घटेगा 40% खर्च

Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं: कमलजीत सहरावत

केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रेसवार्ता कर उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर पिछले 12 सालों में पश्चिमी दिल्ली की सूरत पूरी तरह बदल चुकी है।
Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं: कमलजीत सहरावत

Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं: कमलजीत सहरावत

सांसद ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में केंद्र सरकार के विकास कार्यों ने बदली तस्वीर, बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं को मिली नई गति

दिल्ली डेस्क, 16 जून 2026

Modi Govt 12 Years: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने आज प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

प्रेसवार्ता में नरेंद्र मोदी को चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा सेवा कार्यकाल को रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी। इस मौके पर विधायक श्याम शर्मा, पवन शर्मा, संदीप सहरावत, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बख्शी और राज शर्मा गौतम, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार फुलवरिया भी उपस्थित थे। 

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Modi Govt 12 Years) की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आधार बनाकर देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्का मकान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकिंग से जुड़ाव, गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है।

Must Read DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना DUTA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा कांग्रेस में शामिल: शिक्षाविदों के साथ AAD का विलय, सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है। Modi Govt 12 Years

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली में भी केंद्र सरकार के प्रयासों से बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सड़क और परिवहन सुविधाओं, मेट्रो विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया गया है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में द्वारका क्षेत्र के विकास, नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सड़कों के सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, प्रमुख सड़कों और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी में सुधार से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सहित पूरे देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से हुआ है। नए एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है।

Also Read DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा DUSU election के पहले कांग्रेस ने किया बहुत बड़ा खुलासा, कर दिया ये दावा

सांसद ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प के साथ विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

 

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

 

प्रश्न 1: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किसने प्रेसवार्ता कर उपलब्धियां गिनाईं?

उत्तर: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने नई दिल्ली में एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने रखा।

 

प्रश्न 2: सांसद कमलजीत सहरावत के अनुसार केंद्र सरकार ने किन मुख्य योजनाओं से जनता को लाभ पहुँचाया है?

उत्तर: उनके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी प्रमुख योजनाओं ने देश और दिल्ली के विकास को एक नई दिशा दी है।

 

प्रश्न 3: पिछले 12 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में कौन से मुख्य विकास कार्य हुए हैं?

उत्तर: पिछले 12 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली और द्वारका क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, प्रमुख सड़कों व एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी में सुधार, और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने जैसे बड़े कार्य किए गए हैं।

 

प्रश्न 4: इस प्रेसवार्ता में कमलजीत सहरावत के साथ दिल्ली के कौन-से अन्य नेता उपस्थित थे?

उत्तर: इस मौके पर विधायक श्री श्याम शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री संदीप सहरावत, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल बख्शी, श्रीमती राज शर्मा गौतम और प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार फुलवरिया सहित कई स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Delhi Desk

Delhi Desk

दिल्ली डेस्क (DelhiDesk.in) एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो दिल्ली, राष्ट्रीय, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, तकनीक और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का सटीक विश्लेषण और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, भरोसेमंद और तथ्यात्मक समाचार पहुँचाना है।

Home Shorts
Live Blog

Categories